टूटा MS Dhoni का रिकॉर्ड, Virat Kohli ने न्यूजीलैंड की धरती पर फील्डिंग में किया कमाल (Virat Kohli )
India vs New Zealand 1st ODI: भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli Catch) ने बुधवार (4 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में पहले वनडे मैच में शानदार फील्डिंग दिखाई और एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
न्यूजीलैंड टीम की पारी के दौरान उन्होंने 29वें ओवर में नाथन स्मिथ और 32वें ओवर में काइल जैमीसन की शानदार कैच लपकी। इसके साथ ही कोहली न्यूजीलैंड में कैच पकड़ने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 37 साल 364 दिन की उम्र में यह कैच लपका है।
इस लिस्ट में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने न्यूजीलैंड में 37 साल 218 दिन की उम्र में कैच पकड़ा था।