शिखर धवन ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, IPL इतिहास में सर्वाधिक शीर्ष स्कोर करने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
IPL 2023: पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार शीर्ष स्कोर करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल में 54 बार अपने टीम के लिए शीर्ष स्कोर किया है। उन्होंने…
IPL 2023: पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार शीर्ष स्कोर करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल में 54 बार अपने टीम के लिए शीर्ष स्कोर किया है। उन्होंने सोमवार को कोलकता नाईट राइडर्स के खिलाफ 47 गेंदों में 57 रनों की पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल कर ली। उनसे पहले विराट कोहली के पास यह रिकॉर्ड था।
शिखर धवन के टॉप स्कोर के बावजूद पंजाब किंग्स को केकेआर के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक शीर्ष स्कोर करने वाले भारतीय बल्लेबाज:
54 - शिखर धवन
53 - विराट कोहली
53 - रोहित शर्मा
40 - गौतम गंभीर
39 - सुरेश रैना