![Shivam Dube is the first Indian to get out for a golden duck in knockout stages of men's T20 World Cup Shivam Dube is the first Indian to get out for a golden duck in knockout stages of men's T20 World Cup](https://img.cricketnmore.com/uploads/2024/06/Shivam-Dube-T20-WC-lg.jpg)
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में फ्लॉप रहे। क्रिस जॉर्डन द्वारा डाले गए 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वह विकेटकीपर जोस बटलर को कैच थमा बैठे और पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए।
इसके साथ ही दुबे के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं है जो टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में गोल्डन डक हुए हैं यानी पहली गेंद पर आउट।
Shivam Dube is the first Indian to get out for a golden duck in knockout stages of men's T20 World Cup.#INDvENG #T20WorldCup
— Rhitankar Bandyopadhyay (@rhitankar8616) June 27, 2024
मौजूदा वर्ल्ड कप में दुबे का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। उनके बल्ले से 7 पारियों में 21.20 की औसत से 106 रन बनाए हैं। जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 34 रन रहा है। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने सिर्फ एक ही ओवर डाला है।