PAK-W vs BAN-W: शोर्ना अख्तर ने खेली जुझारू पारी, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 124 रन का लक्ष्य
ICC Women's T20 World Cup 2026, Pakistan Women vs Bangladesh Women: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले में बांग्लादेश की बल्लेबाज ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सकी। हालांकि आखिरी ओवरों में शोर्ना अख्तर ने तेज रन बनाकर टीम को 123 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप…
ICC Women's T20 World Cup 2026, Pakistan Women vs Bangladesh Women: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले में बांग्लादेश की बल्लेबाज ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सकी। हालांकि आखिरी ओवरों में शोर्ना अख्तर ने तेज रन बनाकर टीम को 123 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप चरण का 15वां मुकाबला शनिवार (20 जून) को साउथेम्प्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बांग्लादेश की कप्तान निगर सुल्ताना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले के अंदर ही टीम ने अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए। दिलारा अख्तर 5 रन बनाकर आउट हुईं, जुआइरिया फेरदौस 7 रन ही बना सकीं, जबकि शारमिन अख्तर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। शुरुआती झटकों के कारण बांग्लादेश की रन गति पर भी असर पड़ा।
कप्तान निगर सुल्ताना ने कुछ देर खड़े रहकर 38 गेंदों में 36 रन की पारी खेली, लेकिन वह अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सकीं।
हालांकि आखिरी ओवरों में शोर्ना अख्तर ने आक्रामक अंदाज अपनाया और सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 39 रन की अहम पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत बांग्लादेश 20 ओवर में 123 रन के स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा।
पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में कप्तान फातिमा ने 2 विकेट हासिल किए। वहीं तस्मिया रूबाब, नाशरा संधू, सादिया इकबाल और तुबा हसन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
टीमें इस मैच के लिए
पाकिस्तान महिला (प्लेइंग XI): मुनीबा अली (विकेटकीपर), गल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, सायरा जबीन, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), तस्मिया रूबाब, नाशरा संधू, सादिया इकबाल, तुबा हसन।
बांग्लादेश महिला प्लेइंग XI): दिलारा अख्तर, जुआइरिया फेरदौस, निगर सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), सोभाना मोस्तारी, शारमिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, संजीदा अख्तर, मारूफा अख्तर।