14 मार्च। आईपीएल 2019 से पहले क्रिकेट फैन्स के लिए एक बड़ी खबर आई है। भारत के पूर्व दिग्गज सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एडवाइजर के तौर पर अपने टीम के साथ शामिल कर लिया है।
BREAKING: Tigers, say hello to our Royal Bengal Tiger!
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 14, 2019
We're delighted to welcome @SGanguly99 to Delhi Capitals, in the role of an Advisor. #ThisIsNewDelhi #DelhiCapitals pic.twitter.com/TUt0Aom5MR
आपको बता दें कि सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के साथ एडवाइजर के तौर पर जुड़े हैं और वो हेड कोच रिकी पोंटिग के साथ दिल्ली कैपिटल्स के लिए काम करेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अबतक कोई भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि सौरव गांगुली किस तरह से रिकी पोंटिंग के साथ मिलकर दिल्ली की नैय्या पार लगाते हैं।
आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच 24 मार्च को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर सीएसके की टीम के साथ होगा।