साउथ अफ्रीका ने T20I Tri-Series फाइनल में जिम्बाब्वे को दिया 206 रनों का लक्ष्य, हरमन ने खेली धमाकेदार पारी
जॉर्डन हरमन की शानदार पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने रविवार (6 सितंबर) को विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में टी-20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में जिम्बाब्वे को जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य दिया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरूआत…
जॉर्डन हरमन की शानदार पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने रविवार (6 सितंबर) को विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में टी-20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में जिम्बाब्वे को जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य दिया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरूआत धमाकेदार रही। जॉर्डन ने साथी ओपनर कॉनर एस्टरहुइज़ेन के साथ मिलकर पहली विकेट के लिए 7.5 ओवर में 84 रनों की साझेदारी की।
जॉर्डन ने 29 गेंदों में 53 रन की री खेली। वहीं कॉनर ने 23 गेंदों में 32 रन औऱ डेवाल्ड ब्रेविस ने 23 गेंदों में 32 रन बनाए।
इसके अलावा जॉर्डन के भाई रुबिन हरमन ने 16 गेंदों में 27 रन, डुआन यान्सेन ने 14 गेंदों में नाबाद 23 रन योगदान दिया। जिसकी बदौलत साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओर में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए।
जिम्बाब्वे के लिए न्यूमैन न्यामहूरी, ब्रैड इवांस ने 2-2 विकेट औऱ कप्तान सिकंदर रजा ने 1 विकेट हासिल किया।