Women's T20WC, Semi Final-2: साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी; नेट साइवर-ब्रंट की हुई वापसी
ICC Women's T20 World Cup 2026 Semi Final-2, ENG-W vs SA-W: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार (2 जुलाई) को इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेला जा रहा है। इस बड़े मुकाबले में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ड ने टॉस जीतकर…
ICC Women's T20 World Cup 2026 Semi Final-2, ENG-W vs SA-W: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार (2 जुलाई) को इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेला जा रहा है। इस बड़े मुकाबले में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
इंग्लैंड फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि चोट के चलते पिछले मुकाबले मिस करने वाली कप्तान नेट साइवर-ब्रंट की इस अहम मुकाबले में वापसी हो गई है।
टीमें इस मैच के लिए
इंग्लैंड महिला (प्लेइंग XI): एमी जोन्स (विकेटकीपर), डेनिएल वैट, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), हीथर नाइट, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, फ्रेया कैम्प।
साउथ अफ्रीका महिला (प्लेइंग XI): लौरा वोलवार्ड (कप्तान), ताज़मिन ब्रित्स, एनेरी डर्कसेन, सुने लुस, मारिजाने कैप, क्लो ट्राईऑन, नदीन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।