IND vs ENG: आदिल रशीद इतिहास रचने से 2 विकेट दूर, तोड़ देंगे ईश सोढ़ी का रिकॉर्ड
इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद के पास शनिवार (4 जुलाई) को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
रशीद ने अभी तक 146 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 139 पारियों में 164 विकेट लिए हैं औऱ…
इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद के पास शनिवार (4 जुलाई) को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
रशीद ने अभी तक 146 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 139 पारियों में 164 विकेट लिए हैं औऱ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। अगर वह दो विकेट हासिल कर लेते हैं तो इस लिस्ट में ईश सोढ़ी को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएंगे।
सोढ़ी के नाम 142 मैच की 135 पारियों मे 165 विकेट दर्ज हैं। 193 विकेट के साथ इस लिस्ट में राशिद खान पहले नंबर पर हैं।
बता दें कि बारिश के चलते पहले मुकाबले बेनतीजा रहा था। भारत की पारी के बाद दूसरी पारी का खेल नहीं हुआ था और उस मैच में उन्होंने 1 विकेट लिया था।