ENG vs IND 2nd T20I: वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में किया डेब्यू, भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
England vs India 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20I सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (4 जुलाई) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
…

आखिरकार भारतीय फैंस का इंतजार कम हो गया है और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में इंटरनेशल डेब्यू करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव को संजू सैमसन की जगह शामिल किया गया है। वहीं इंग्लैंड ने भी इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव करते हुए ल्यूक वुड और साकिब महमूद को बाहर कर जोफ्रा आर्चर और टी20I डेब्यूटेंट जोश टंग को शामिल किया है।
गौरतलब है कि पहला मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया था, ऐसे में दोनों टीमें इस मैच में जीत के साथ सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेंगी।
टीमें इस मैच के लिए
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग।
भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।