वेस्टइंडीज का धाकड़ बल्लेबाज T20 World Cup 2024 से हुआ बाहर, 37 मैच खेलने वाला खिलाड़ी टीम में शामिल
वेस्टइंडीज के ओपनिंग बल्लेबाज ब्रैंडन किंग टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज काइल मेयर्स को टीम में शामिल किया गया है। आईसीसी ने शुक्रवार (21 जून) को बयान जारी कर इसकी पुष्टि की।
किंग साइड स्ट्रेन के चलते टूर्नामेंट से बाहर…
वेस्टइंडीज के ओपनिंग बल्लेबाज ब्रैंडन किंग टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज काइल मेयर्स को टीम में शामिल किया गया है। आईसीसी ने शुक्रवार (21 जून) को बयान जारी कर इसकी पुष्टि की।
किंग साइड स्ट्रेन के चलते टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार (19 जून) को खेले गए मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान उन्हें यह चोट आई थी। जिसके बाद वह 23 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे। बता दें कि उस मैच में वेस्टइंडीज 8 विकेट से हारी थी।
37 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके मेयर्स शनिवार तक टीम के साथ जुड़ सकते हैं। 24 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले सुपर 8 के आखिरी मैच में चयन के लिए वह उपलब्ध रहेंगे। बता दें कि वेस्टइंडीज का दूसरा मैच शनिवार (22 जून) को अमेरिका के खिलाफ है।
SQUAD UPDATE
Kyle Mayers has been approved as replacement for King in West Indies squad.
Mayers, was been named as a replacement after King was ruled out due to a side strain.
The CWI family wishes Brandon a speedy recovery.#WIREADY | #T20WorldCup pic.twitter.com/pWdIhaGIjX— Windies Cricket (@windiescricket) June 21, 2024