![When MS Dhoni smashed a 101m six against LSG When MS Dhoni smashed a 101m six against LSG](https://img.cricketnmore.com/uploads/2024/04/MS-Dhoni-101-meter-six-lg.jpg)
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 में एक बार फिर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शुक्रवार को इकाना इंटनरेशनल स्टेडियम में हुए मुकाबले में धोनी ने 9 गेदों में नाबाद 28 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत चेन्नई ने 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए।
डेथ ओवरों मेंबल्लेबाजी करने आए धोनी ने अपनी पारी में तीन चौके और 2 छक्के जड़े। इस दौरान यश ठाकुर द्वारा डाले गए पारी के आखिरी ओवर में 42 साल के धोनी ने 101 मीटर लंबा छक्का जड़ा।
पारी के आखिरी ओऴर में धोनी ने मिड विकेट के ऊपर से 101 मीटर लंबा छक्का मारा। यह आईपीएल के 20वें ओवर में उनका 65वां छक्का है।
बता दें कि धोनी मौजूदा सीजन में 5 बार बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने कुल 87 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में धोनी ने 20 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तूफानी 37 रन बनाए थे।
लखनऊ ने चेन्नई को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद चेन्नई ने रविंद्र जडेजा (नाबाद 57) औऱ एमएस धोनी ( नाबाद 28 रन) की तूफानी पारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए।
इसके जवाब में मेजबान लखनऊ ने एक ओवर बाकी रहते हुए 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। लक्ष्य का पीछा करते हुए राहुल ने 82 रन की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं क्विंटन डी कॉक ने 54 रन बनाए।
!
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2024
MS Dhoni smacks a metre SIX into the stands
Lucknow is treated with an entertaining MSD finish
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia #TATAIPL | #LSGvCSK | @msdhoni | @ChennaiIPL pic.twitter.com/XIT3O43l99