Rishabh Pant Injury Update: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वह बुधवार (11 नवंबर) को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अनिवार्य मैच सिमुलेशन पूरा करेंगे। इसके बाद गुरुवार (12 नवंबर) को उनके न्यूजीलैंड के लिए रवाना होने की संभावना है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाना है। पंत के पास इस मैच की तैयारी के लिए करीब एक सप्ताह का समय होगा। भारतीय चयनकर्ताओं ने 16 अक्टूबर को सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था, जिसमें पंत को भी जगह दी गई थी। हालांकि, उनका चयन फिटनेस हासिल करने की शर्त पर हुआ था।
दरअसल, पंत को ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से खेलते हुए चोट लगी थी। उनके बाएं हिस्से में खिंचाव आ गया था, जिसके बाद उन्हें मैदान से दूर रहना पड़ा। हालांकि, अब पंत की रिकवरी सही दिशा में आगे बढ़ती दिख रही है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI के एक सूत्र ने बताया है कि पंत पूरी तरह फिट हैं और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनका मैच सिमुलेशन चल रहा है। बुधवार को इसका एक और राउंड निर्धारित था। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद उनके न्यूजीलैंड रवाना होने का रास्ता साफ हो सकता है।
STORY | Pant undergoing two-day simulation, likely to leave for NZ on Nov 12 India's Test team is set to get a boost as star wicketkeeper batter Rishabh Pant in all likelihood will get fitness clearance from the BCCI Centre of Excellence and leave for New Zealand on Thursday. (Report by Kushan Sarkar/PTI) READ: https://t.co/bekXJLjChB
Press Trust of India (PTI News) November 10, 2026