T20 WC 2024: बारबाडोस में तूफान में फंसी टीम इंडिया कब वापस लौटेगी भारत, आई बड़ी अपडेट
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही वापस भारत लौटेगी। बता दें कि बेरिल तूफान के चलते भारतीय टीम बारबडोस में हुई फंसी हुई है। अब टीम इंडिया की भारत वापसी को लेकर बड़ी अपडेट आई है।
खबरों के अनुसार भारतीय टीम…
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही वापस भारत लौटेगी। बता दें कि बेरिल तूफान के चलते भारतीय टीम बारबडोस में हुई फंसी हुई है। अब टीम इंडिया की भारत वापसी को लेकर बड़ी अपडेट आई है।
खबरों के अनुसार भारतीय टीम मंगलवार को शाम छह बजे बारबाडोस (लोकल समय) से दिल्ली के लिए चार्टर फ्लाइट से रवाना होगी। पहले के प्लान के अनुसार भारतीय टीम को न्यूयॉर्क पहुंचकर, वहीं से दुबई होते हुए भारत पहुंचना था। लेकिन तूफान में फंसने के बाद बीसीसीआई विशेष चार्टर का इंतजाम किया गया है।
भारतीय टीम मंगलवार को शाम छह बजे बारबाडोस (लोकल समय) से दिल्ली के लिए चार्टर से रवाना होगी। बीसीसीआई ने विशेष चार्टर से उनके भारत पहुंचने की व्यवस्था की है। यहां अब तूफान थम गया है।
— Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी (@abhishereporter) July 2, 2024
बता दें कि भारतीय टीम और उनके परिवार, सपोर्ट स्टाफ समेत कुल 70 लोगों का दल वहां फंसा हुआ है। बीसीसीआई सचिव जय शाह भी टीम के साथ ही बारबाडोस में हैं।
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने शनिवार (29 जून) को बारबाडोस के केसिंग्टन ओवल में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था।