ZIM vs AUS:ऑस्ट्रेलिया -जिम्बाब्वे के पहले वनडे में बना खास रुकॉर्ड, पहली बार हुआ ऐसा
जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार (15 सितंबर) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पहले वनडे मैच के दौरान एक खास रिकॉर्ड बना। इस मुकाबले के लिए जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन में क्रेग एर्विन (41 साल), ब्रेंडन टेलर (40 साल) और सिकंदर रजा (40 साल) को टीम में मौका मिला है।
…

यह पहला मौका है जब किसी 'फुल मेंबर' टीम की प्लेइंग XI में 40 साल या उससे ज्यादा उम्र के तीन या उससे ज्यादा खिलाड़ी शामिल हैं। बता दें कि 2018 के बाद यह किसी भी फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया की जिम्बाब्वे में पहली सीरीज है, वहीं 2014 के बाद पहली वनडे सीरीज है।
बता दें कि इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की कमान के मिचेल मार्श के हाथों में हैं, जो अपने करियर का 100 वनडे मैच खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
Three Zimbabwe players in today's XI (Craig Ervine, Brendan Taylor and Sikandar Raza) are 40 or above in age.
This is the first instance of three or more players from a Full Member team with age of 40 or above in an XI.— Ajinkya Dhamdhere (@ajinkyasd) September 15, 2026
टीमें:
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कूपर कोनोली, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, मैट रेनशॉ, ओलिवर पीक, ज़ेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन
ज़िम्बाब्वे (प्लेइंग XI): ब्रायन बेनेट, बेन करन, इनोसेंट काइया, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), क्रेग इरविन, सिकंदर रज़ा (कप्तान), वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहूरी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़ाराबानी