ZIM vs AUS: जिम्बाब्वे ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को दिया 272 रनों का लक्ष्य,सिकंदर,एर्विन और इनोसेंट ने जड़े पचासे
जिम्बाब्वे ने रविवार (20 सितंबर) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे तीसरे औऱ आखिरी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 272 रनों का लक्ष्य दिया है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया टीम सीरीज 2-0 से पहले ही अपने नाम कर चुकी है।
टॉप स्कोरर रहे कप्तान सिकंदर रजा, जिन्होंने 72…
जिम्बाब्वे ने रविवार (20 सितंबर) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे तीसरे औऱ आखिरी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 272 रनों का लक्ष्य दिया है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया टीम सीरीज 2-0 से पहले ही अपने नाम कर चुकी है।
टॉप स्कोरर रहे कप्तान सिकंदर रजा, जिन्होंने 72 गेंदों में नाबाद 81 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का जड़ा। इसके अलावा क्रेग एर्विन ने 79 गेंदों में 59 रन और इनोसेंट काइया ने 66 गेंदों में 55 रन (रिटायर्ड हर्ट) बनाए। टीम के पांच खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई।
जिम्बाब्वे ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 271 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में नाथन एलिस ने 3 विकेट, स्पेंसर जॉनसन और एडम जाम्पा ने 2-2 विकेट अपने खाते में डाले।
टीमें:
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कूपर कोनोली, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, मैट रेनशॉ, ओलिवर पीक, ज़ेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन
ज़िम्बाब्वे (प्लेइंग XI): ब्रायन बेनेट, बेन करन, इनोसेंट काइया, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), क्रेग इरविन, सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, अर्नेस्ट मासुकु, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुज़राबानी