अगर ऋषभ पंत IPL 2023 से बाहर हुए तो ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान (Image Source: BCCI)
Rishabh Pant IPL 2023: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 की सुबह अपनी कार के एक्सीडेंट के चलते गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उनका इलाज देहरादून में चल रहा है, लेकिन आगे के इलाज के लिए उन्हें दिल्ली या मुंबई शिफ्ट किया जा सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि पंत को जो चोटें लगी है, उनसे ठीक होकर मैदान पर लौटने में उन्हें तीन से छह महीने का समय लग सकता है। जिसका मतलब है कि वह आईपीएल 2023 से बाहर हो सकते हैं।
आईपीएल में पंत दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान हैं। अगर पंत बाहर होते हैं तो दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2023 में नया कप्तान बनाना होगा। 3 खिलाड़ी जो पंत की जगह इस सीजन दिल्ली के कप्तान हो सकते हैं, आइए जानते हैं।
डेविड वॉर्नर (David Warner)