SA20 2026 ऑक्शन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, 2 को IPL में किसी ने नहीं खरीदा था (Image Source: AFP)
5 Most Expensive Players In SA20 2026 Auction: साउथ अफ्रीका की फ्रेंचाइजी टी-20 लीग के अगले सीजन SA20 2026 के लिए मंगलवार ( 9 सितंबर) को ऑक्शन हुआ, जिस दिग्गजों और कई उभरते हुए सितारों पर जमकर पैसा बरसा। साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ऑक्शन में बिकने सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर रहे। आइए जानते हैं SA20 2026 के ऑक्शन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी
डेवाल्ड ब्रेविस
बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस SA20 2026 के ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम ने खरीदा औऱ उसके लिए 8.30 करोड़ रुपये खर्च किए। बता दें कि ब्रेविस को आईपीएल 2025 के ऑक्शन में किसी टीम ने नहीं खरीदा था और लेकिन बाद में वह चोटिल खिलाड़ी की रिप्लेसमेंट के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हुए।