Rohit Sharma ()
March 23 (CRICKETNMORE) - टीम इंडिया के हिटमैन यानी रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों और कप्तानों में शुमार हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम सबसे ज्यादा तीन बार चैंपियन बनी और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे पायेदान पर काबिज हैं।
वह पिछले लगातार 10 सीजन ने इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। पहले तीन सीजन वह डेक्कन चार्जर्स के लिए खेल और इसके बाद 2011 में उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने खरीदा। आईपीएल 2018 में हिटमैन को मुंबई की टीम ने दोबारा रिटेन किया है।
रोहित ने अब तक खेले गए 159 मैचों में 32.16 की औसत से 4207 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 109 रन रहा है।