Team Indias Four Captains in One Test Series (Image Source: Google)
India's Four Test Captains in the 1958-59 Series vs West Indies: 95 सालों के भारतीय टेस्ट इतिहास में 38 खिलाड़ियों ने टीम की कप्तानी की है। इनमें आधे से कम कप्तान ऐसे हैं, जिन्होंने दस या उससे ज्यादा मैच में भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाली है। लेकिन क्या आपको पता कि एक टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के चार अलग-अलग कप्तान रहे थे। यह वह दौर था जब भारतीय क्रिकेट में कप्तानी किसी स्थायी पद की तरह नहीं, बल्कि लगातार बदलती जिम्मेदारी की तरह दिखाई देती थी।
एक सीरीज,चार कप्तान
साल 1958-59 में वेस्टइंडीज़ भारत दौरे पर आई। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में पहले टेस्ट के लिए नियमित कप्तान गुलाम अहमद चोट के कारण सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे। इसलिए पहले टेस्ट में पॉली उमरीगर को कप्तान बनाया गया।