वो 5 बल्लेबाज जिन्होंने भारत के लिए World Cup में ठोके हैं सबसे ज्यादा छक्के, MS Dhoni भी हैं लिस्ट (MS Dhoni)
Top 5 Batters With Most Six in Cricket World Cup: 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप (World Cup 2023) शुरू होने वाला है, आइए इससे पहले आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन पांच भारतीय बल्लेबाजों के नाम जिन्होंने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। इस खास लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हैं।
5. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)
वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे यादगार छक्का मारने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस खास लिस्ट का हिस्सा ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। धोनी ने भारत के लिए वर्ल्ड कप में कुल 29 मुकाबले खेले जिसके दौरान धोनी के बैट से कुल 15 छक्के निकले हैं। बता दें कि माही के नाम वर्ल्ड कप में कुल 780 रन दर्ज हैं।