क्रिकेट के मैदान पर अक्सर कई रिकॉर्ड बनते हैं और वो टूट भी जाते हैं लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं जो शायद बन तो जाते हैं लेकिन वो टूटते नहीं या उन्हें तोड़ने में बहुत समय लग सकता है। एक ऐसा ही रिकॉर्ड है, जो इस समय विराट कोहली के नाम है और ऐसा लगता है कि उनका ये रिकॉर्ड आने वाले कुछ सालों में तो कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाएगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक ही टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के टी-20 रिकॉर्ड की जो फिलहाल विराट कोहली के नाम दर्ज है। आइए आपको उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं जिनके नाम पर एक ही टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।
5. महेंद्र सिंह धोनी
भारत के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस लिस्ट में ज्यादा पीछे नहीं हैं। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए कुल 5314 रन बनाए हैं और वो पांचवें नंबर पर हैं।