तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड्स की घोषणा, विजेताओं को मिलेगा 15 लाख रुपए का नकद इनाम (तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड्स की घोषणा, विजेताओं को मिलेगा 15 लाख रुपए का नकद इनाम)
भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय ने साल 2024 के लिए तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड्स (टीएनएनएए) की घोषणा की है। इन पुरस्कारों में 4 श्रेणियां 'लैंड एडवेंचर', 'वाटर एडवेंचर', 'एयर एडवेंचर' और 'लाइफटाइम अचीवमेंट' शामिल हैं।
इन पुरस्कारों का उद्देश्य एडवेंचर के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करना है। साथ ही, ये पुरस्कार धैर्य, जोखिम उठाने की क्षमता, टीमवर्क और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी निर्णय लेने की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किए जाते हैं।
सरकार ने तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड्स (टीएनएनएए) 2024 के लिए बलजीत कौर (लैंड एडवेंचर), स्कालजांग रिग्जिन (लैंड एडवेंचर), रिमो साहा (वाटर एडवेंचर) और शिव प्रसाद चमोल (लाइफटाइम अचीवमेंट) को चयनित क्या है।