यूटीटी सीजन 4 प्लेयर ड्राफ्ट में चयन के लिए 40 पैडलर उपलब्ध (Image Source: IANS)
अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) के सीजन 4 के लिए छह फ्रेंचाइजी सर्वश्रेष्ठ संयोजन पर नजर रखेंगी, जब कुल 40 पैडलर प्लेयर ड्राफ्ट में शामिल होंगे, जो नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया (एनएससीआई) में शुक्रवार को निकाला जाएगा ।
बेंगलुरु स्मैशर्स, चेन्नई लायंस, दबंग दिल्ली टीटीसी, गोवा चैलेंजर्स, पुनेरी पल्टन टेबल टेनिस और यू मुंबा टीटी यूटीटी सीजन 4 का हिस्सा होंगे, जो पुणे के बालेवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 13 से 30 जुलाई तक चलेगा।
शरत कमल (चेन्नई लायंस), सत्यन (दबंग दिल्ली टीटीसी), मनिका (बेंगलुरू स्मैशर्स) और मानव (यू मुंबा टीटी) के रिटेंशन के बाद 40 खिलाड़ियों में से 36 चयन के लिए उपलब्ध होंगे।