एफसी अंडर-20 एशियन कप क्वालीफायर: सोमवार से भारतीय अभियान की शुरुआत, पहले मुकाबले में मजबूत सीरिया से सामना (एफसी अंडर-20 एशियन कप क्वालीफायर: सोमवार से भारतीय अभियान की शुरुआत, पहले मुकाबले में मजबूत सीरिया से सामना)
भारत की अंडर-20 पुरुष टीम सोमवार को सीरिया के खिलाफ एफसी अंडर-20 एशियन कप क्वालीफायर कैंपेन की शुरुआत करेगी। यह मुकाबला ताशकंद के दोस्तलिक स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत मेजबान उज्बेकिस्तान और बांग्लादेश के साथ 'ग्रुप-बी' में शामिल है। भारत साल 2006 के बाद पहली बार एफसी अंडर-20 एशियन कप में वापसी के लक्ष्य के साथ क्वालीफायर में उतर रहा है। 'ब्लू कोल्ट्स' ने 1974 में ईरान के साथ संयुक्त रूप से खिताब जीता था, लेकिन पिछले दो दशकों में वे टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए हैं।
सीरिया एक ऐसी टीम है जिसका सामना 'ब्लू कोल्ट्स' ने इस स्तर पर प्रतिस्पर्धी फुटबॉल में केवल 2 बार किया है। दोनों मुकाबले एफसी यूथ चैंपियनशिप (अंडर-19) में हुए थे। साल 1996 में भारत को 1-0 और साल 2004 में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।