एशियन गेम्स में जब तक पदक नहीं जीतूंगी, घर नहीं जाऊंगी: मीराबाई चानू (Image Source: IANS)
जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक एशियन गेम्स 2026 का आयोजन होना है। भारत की दिग्गज पावरलिफ्टर साइखोम मीराबाई चानू एशियन गेम्स में अपना पहला पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। उनकी पहली प्राथमिकता चोट से मुक्त रहना है।
मीराबाई के कोच विजय शर्मा और अमेरिकी स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच डॉ. एरॉन हॉर्शिग हैं। डॉ. हॉर्शिग के साथ उनका जुड़ाव नवंबर 2020 में शुरू हुआ और आज तक जारी है।
साई मीडिया से बात करते हुए मीराबाई ने कहा, "हम हर गुरुवार को उनके साथ वीडियो कॉल पर बात करते हैं और ट्रेनिंग, रिकवरी और अगले स्टेप्स के बारे में चर्चा करते हैं। हर चीज की बारीकी से समीक्षा करते हैं। डॉ. हॉर्शिग खुद एक वेटलिफ्टर थे, इसलिए उन्हें शरीर की हर मसल के बारे में पता है।"