एशियन गेम्स में पदक का रंग बदलना चाहती हूं: सीमा कालीरमन (एशियन गेम्स में पदक का रंग बदलना चाहती हूं: सीमा कालीरमन)
सीमा कालीरमन ने हाल ही में ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता था। कालीरमन का अगला लक्ष्य जापान में होने वाले एशियन गेम्स में पदक जीतना है और इस बार वह अपने पदक का रंग बदलना चाहती हैं।
सीमा कालीरमन सिर्फ एक डिस्कस थ्रो एथलीट नहीं हैं। आर्थराइटिस से जूझने के बाद खेल में वापसी, चार साल के बेटे से दूर रहने की भावना और पीएडी करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने का उनका सफर काफी प्रेरणादायी रहा है।
आईएएनएस से खास बातचीत में सीमा ने कहा, "मेरा अगला फोकस एशियन गेम्स पर है। मैंने कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीता है। अब मेरा फोकस एशियन गेम्स में पदक का रंग बदलने पर है।"