एशियन गेम्स से पहले भारतीय शूटर्स लेंगे अंतिम तैयारी कैंप कैंप में हिस्सा, एनआरएआई ने की शेड्यूल की घोषणा (एशियन गेम्स से पहले भारतीय शूटर्स लेंगे अंतिम तैयारी कैंप कैंप में हिस्सा, एनआरएआई ने की शेड्यूल की घोषणा)
नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने शुक्रवार को एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों की तैयारियों को मजबूत करने के लिए अंतिम प्रशिक्षण शिविरों (कैंप) का कार्यक्रम जारी किया है।
यह हाई-इंटेंसिटी ट्रेनिंग प्रोग्राम चुने हुए एथलीटों की स्किल्स को बेहतर बनाने और 19 सितंबर से शुरू हो रहे एशियन गेम्स 2026 के लिए रवाना होने से पहले सभी शूटिंग इवेंट्स में बेहतरीन प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया गया है।
तैयारी कैंप भोपाल की एमपी स्टेट शूटिंग अकादमी और नई दिल्ली की करणी सिंह शूटिंग रेंज में लगाए जाएंगे। इन कैंपों में खिलाड़ियों को उनके इवेंट के अनुसार देश की बेहतरीन ट्रेनिंग और सुविधाएं मिलेंगी, ताकि वे एशियन गेम्स से पहले पूरी तरह तैयार हो सकें।