Aus Open: Tennis Australia bans Russian, Belarusian flags from tournament (Image Source: IANS)
टेनिस ऑस्ट्रेलिया : रूस और बेलारूस के ध्वजों को शुरूआती दिन कोर्ट से इतर एक घटना के बाद से ऑस्ट्रेलियन ओपन से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
ऑस्ट्रेलिया में यूक्रेन के राजदूत वासिल मिरोशनीचेंको ने आयोजकों से कार्रवाई की मांग की है जब प्रशंसकों ने कैमिला रखिमोवा के समर्थन में रूसी ध्वज लहरा दिए थे। रखिमोवा का यूक्रेन की कैटरिना बैंडल से मुकाबला था।
मिरोशनीचेंको ने ट्वीट किया, मैं यूक्रेन की खिलाड़ी के खिलाफ ऑस्ट्रेलियन ओपन में आज रूसी ध्वज को सार्वजनिक रूप से लहराने की कड़ी निंदा करता हूं। मैं टेनिस ऑस्ट्रेलिया से आग्रह करता हूं कि वह अपनी निष्पक्ष ध्वज नीति को तत्काल प्रभाव से लागू करे।