Colombo: India-Sri Lanka 2nd Test — Day 3 (Image Source: IANS)
Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के शुरुआती तीनों दिन बारिश ने दखल दिया। अब चौथे दिन भी खराब मौसम मैच का मजा किरकिरा कर सकता है। बुधवार को कोलंबो में मैच के दौरान बीच-बीच में बारिश का खतरा मंडरा रहा है।
मुकाबले के चौथे दिन श्रीलंका फॉलोऑन का खतरा टालने के इरादे से उतरेगा। मेजबान टीम को इससे बचने के लिए 39 रन की दरकार है, जबकि उसके पास सिर्फ 2 विकेट शेष हैं। तीसरे दिन की समाप्ति तक सोनल दिनुशा (85) और लाहिरू कुमारा (8) की नाबाद जोड़ी क्रीज पर टिकी हुई थी।
'एक्यूवेदर' के अनुसार, बुधवार को बारिश की 97 प्रतिशत आशंका है। इस दिन बीच-बीच में बारिश खेल को रोक सकती है। मंगलवार को यह आशंका 96 प्रतिशत थी और दोपहर में थोड़ी बारिश का खतरा था, लेकिन अगर अतिरिक्त समय को न गिना जाए तो खेल का लगभग एक घंटा कम हो गया।