बुडापेस्ट ओपन 2026: फार्कस को 3-0 से मात देकर सेंथिलकुमार ने जीता खिताब (बुडापेस्ट ओपन 2026: फार्कस को 3-0 से मात देकर सेंथिलकुमार ने जीता खिताब)
वेलावन सेंथिलकुमार ने 'बुडापेस्ट ओपन 2026' में भारत का परचम लहराया। सेंथिलकुमार ने खिताबी मैच में हंगरी के बालाज फार्कस को 3-0 से मात देकर पीएसए स्क्वैश टूर खिताब जीता।
आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने नौवीं वरीयता प्राप्त घरेलू पसंदीदा खिलाड़ी के विरुद्ध सीधे गेम में 11-4, 11-2, 11-3 से जीत हासिल की। इसी के साथ वर्ल्ड नंबर 54 खिलाड़ी ने 43,500 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि वाले पीएसए कॉपर-लेवल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
फार्कस के खिलाफ यह उनकी तीसरी भिड़ंत थी। 'हेड-टू-हेड' के मामले में सेंथिलकुमार अब 2-1 से आगे हैं। साल 2019 में फार्कस ने भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ जीत हासिल की थी, जिसके बाद सेंथिलकुमार ने साल 2024 में इस खिलाड़ी के विरुद्ध अपनी पहली जीत दर्ज की थी।