Changchun player Leonardo Lopes thanks Shanghai police for finding lost bag (Image Source: IANS)
चांगचुन यताई फॉरवर्ड लियोनाडरे लोप्स ने कहा कि वह शंघाई पुलिस के आभारी हैं जिसने उन्हें अपना खोया बैग वापस पाने में मदद की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील के खिलाड़ी ने कहा कि शंघाई के एक रेस्तरां में उनका बैग गायब हो गया, जहां वह अपने परिवार को खाने के लिए ले गए थे।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, हम छुट्टियां मनाने शंघाई आए थे और कोई मेरा बैग ले गया, जिसमें मेरे और मेरे परिवार के महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।