चाइना मास्टर्स: पहले राउंड में हार के साथ उन्नति हुड्डा का अभियान समाप्त (चाइना मास्टर्स: पहले राउंड में हार के साथ उन्नति हुड्डा का अभियान समाप्त)
चाइना मास्टर्स में भारत की उन्नति हुड्डा का मंगलवार को सफर समाप्त हो गया। शेन्जेन स्पोर्ट्स सेंटर जिम्नेजियम में खेले गए विमेंस सिंगल्स के पहले राउंड के मैच में 18 वर्षीय उन्नति को साउथ कोरिया की किम गा-उन (वर्ल्ड नंबर 12) ने सीधे गेम में 21-10, 21-18 से मात दी। यह मुकाबला 37 मिनट तक चला।
जून में मकाऊ ओपन जीतने के बाद शानदार फॉर्म में चीन पहुंचीं किम ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी और भारतीय खिलाड़ी को लगातार अच्छी लय में नहीं आने दिया।
कोरियाई खिलाड़ी ने जल्द ही 4-0 की बढ़त हासिल कर ली और इंटरवल तक 11-3 की विशाल बढ़त हासिल कर ली। मैच दोबारा शुरू होने के बाद भी उन्नति इस अंतर कम नहीं कर सकीं। किम ने रैलियों पर अपना दबदबा बनाए रखा और आसानी से पहला गेम जीत लिया।