क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन से मिले केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन, कहा- स्टार फुटबॉलर तक हमार प्यार पहुंचाएंगी (क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन से मिले केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन, कहा- स्टार फुटबॉलर तक हमार प्यार पहुंचाएंगी )
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर और दुनिया में अपने खेल की वजह से लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन एल्मा एवेइरो केरलम के दौरे पर थीं। अपने दौरे के दौरान एवेइरो ने राज्य के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन से मुलाकात की। सतीशन ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुलाकात की जानकारी दी है।
सीएम वीडी सतीशन ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह एल्मा एवेइरो से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।
सतीशन ने लिखा, "क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन, एल्मा एवेइरो, जब वे केरलम आई थीं, उनसे अच्छी बातचीत हुई। उनके साथ मलयाली लोगों का फुटबॉल और क्रिस्टियानो के लिए बहुत ज्यादा जुनून और प्यार साझा किया। उन्होंने प्यार से वादा किया कि वे केरलम के फुटबॉल फैंस की शुभकामनाएं और प्यार रोनाल्डो तक पहुंचाएंगी।"