द्रविड़ का भरोसा, डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है टीम इंडिया (Image Source: IANS)
श्रीलंका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में भारत की स्थिति काफी मजबूत है। टीम इंडिया कुछ महीनों में सात अन्य टेस्ट मैच खेलेगी। भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का मानना है कि टीम यहां से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है।
टीम इंडिया ने श्रीलंका खिलाफ गाले में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मैच को 165 रन से अपने नाम किया था। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने फिलहाल डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में पांचवां स्थान बनाए रखने के लिए अपने प्वाइंट्स प्रतिशत को 48.14 से बढ़ाकर 53.33 कर लिया है।
इस डब्ल्यूटीसी चक्र में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध घरेलू मैदान पर पांच टेस्ट मुकाबलों सहित सात और टेस्ट मैच खेलने की तैयारी के साथ, द्रविड़ का मानना है कि भारत डब्ल्यूटीसी में मजबूत स्थिति में है।