Fernando Santos steps down as Portugal head coach after World Cup disappointment (Image Source: IANS)
वर्ष 2022 फीफा विश्व कप की निराशा के बाद फर्नांडो सांतोस ने पुर्तगाल का प्रमुख कोच पद छोड़ दिया है। पुर्तगाल को कतर में विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में मोरक्को से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।
68 वर्षीय सांतोस ने पुर्तगाल के प्रभारी के रूप में आठ साल गुजारे थे और अपने मार्गदर्शन में टीम को पहली बार दो अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीत दिलाई थी। पुर्तगाल ने 2016 में फ्ऱांस में यूरो कप जीता था और 2019 में यूएफा नेशंस लीग का खिताब जीता था।
पुर्तगाली फुटबाल संघ ने गुरूवार रात एक बयान में कहा, पुर्तगाल फुटबॉल संघ और सांतोस सितम्बर 2014 में शुरू हुई अपनी सफल यात्रा को समाप्त करने पर सहमत हो गए हैं। सांतोस का कहना है कि यह नया चक्र शुरू करने का सही समय है।