फुटबॉल: भारत-पनामा के बीच फ्रेंडली मैच में बदलाव, जानिए अब किस दिन खेला जाएगा मुकाबला? (फुटबॉल: भारत-पनामा के बीच फ्रेंडली मैच में बदलाव, जानिए अब किस दिन खेला जाएगा मुकाबला?)
भारत और पनामा के बीच पुरुषों के इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच की तारीख में बदलाव हुआ है। यह मुकाबला पहले 26 सितंबर को होना था, लेकिन अब इसे 25 सितंबर को खेला जाएगा। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने रविवार को इसकी घोषणा की।
एक मजबूत टीम के खिलाफ यह बहुप्रतीक्षित मैच बेंगलुरु के श्री कांतिरावा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जो फीफा मेंस इंटरनेशनल मैच विंडो का हिस्सा है। 'ब्लू टाइगर्स' का सामना 44वीं रैंक वाली उस पनामा टीम से होगा, जिसने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लिया था।
फुटबॉल इतिहास में भारत और पनामा की टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। यह भारत के इतिहास में किसी कॉनकैफ (उत्तर, मध्य अमेरिका और कैरेबियाई फुटबॉल परिसंघ) टीम के खिलाफ 9वां मैच होगा।