पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा का आज निधन हो गया। सिमडेगा जिला के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत अघरमा गांव के रहने वाले जस्टिन ने 1978 वल्र्ड कप हॉकी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इसके साथ ही कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी वे देश का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। बताया गया कि शनिवार अपने आवास पर उन्हें हार्ट अटैक आया। इलाज के लिए रिम्स रांची लाए जाने के बाद उन्होंने आखिरी सांस ली।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्ति किया है। उन्होंने ट्वीट किया है, हॉकी वल्र्ड कप टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा जी के निधन का दु:खद समाचार मिला। जस्टिन जी, युवा खिलाड़ियों को हॉकी के कई गुर सिखाया करते थे। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।
रांची, 3 दिसंबर पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा का आज निधन हो गया। सिमडेगा जिला के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत अघरमा गांव के रहने वाले जस्टिन ने 1978 वल्र्ड कप हॉकी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इसके साथ ही कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी वे देश का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। बताया गया कि शनिवार अपने आवास पर उन्हें हार्ट अटैक आया। इलाज के लिए रिम्स रांची लाए जाने के बाद उन्होंने आखिरी सांस ली।