राउंडग्लास हॉकी अकादमी के चार खिलाड़ी जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप विजेता पंजाब टीम का हिस्सा (Image Source: IANS)
RoundGlass Hockey Academy: राउंडग्लास हॉकी अकादमी के चार खिलाड़ी उस पंजाब टीम का हिस्सा थे जिसने 14वीं जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 जीती। यह चैंपियनशिप जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेली गई। एकमप्रीत सिंह, जपनीत सिंह, ओम रजनीश सैनी और जरमनप्रीत सिंह उस विजेता पंजाब टीम का हिस्सा थे, जिसने उत्तर प्रदेश को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया।
निर्धारित समय के बाद दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं। जरमनप्रीत ने फाइनल में पंजाब के लिए दूसरा गोल किया और पेनल्टी शूटआउट में भी सफलतापूर्वक पेनल्टी बदली।
जपनीत सिंह ने भी अपनी पेनल्टी को गोल में तब्दील किया, जबकि गोलकीपर एकमप्रीत सिंह ने निर्णायक बचाव कर पंजाब को छह साल बाद खिताब जिताया।