French Open: Rybakina overcomes Noskova to reach third round (Image Source: Google)
4 वरीयता प्राप्त एलेना रिबाकिना ने गुरुवार को यहां लिंडा नोस्कोवा को 1 घंटे 26 मिनट में 6-3, 6-3 से हराकर लगातार तीसरे साल फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में जगह बनाई।
यह दो हफ्ते पहले रोम में अपने पहले डब्ल्यूटीए 1000 क्ले-कोर्ट खिताब के बाद रिबाकिना की आठवीं सीधी जीत थी। विंबलडन चैंपियन ने अपने 2023 के कुल रिकॉर्ड को 32-7 तक बढ़ाया, जिसमें इंडियन वेल्स खिताब और हार्ड कोर्ट पर ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल भी शामिल है।
18 वर्षीय नोस्कोवा ने ठीक 12 महीने पहले रौलां गैरो 2022 के लिए क्वालीफाई करने के बाद अपने टूर-लेवल की शुरूआत की थी। एक साल बाद, वह डब्ल्यूटीए टूर में एक प्रभावशाली परिवर्तन के बाद वल्र्ड नंबर 50 पर पहुंच गई है, जिसमें इस जनवरी में एडिलेड में फाइनल भी शामिल है।