गृह मंत्री अमित शाह गुजरात दौरे पर, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के तैयारियों की समीक्षा करेंगे (गृह मंत्री अमित शाह गुजरात दौरे पर, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के तैयारियों की समीक्षा करेंगे )
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रस्तावित 2036 ओलंपिक गेम्स की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक शाह के एक दिवसीय व्यस्त गुजरात दौरे का हिस्सा है।
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके में सर्किट हाउस एनेक्सी में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब शहर 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की तैयारी कर रहा है, जबकि भारत ने 2036 ओलंपिक्स की मेजबानी के लिए बोली लगाई है। कॉमनवेल्थ 2030 की तरह ही ओलंपिक 2036 के लिए भी अहमदाबाद को ही मेजबान शहर बनाने की योजना है।
केंद्रीय मंत्री पहले भी दो बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स की तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं।