भारत सरकार के खेल मंत्रालय और 'माई भारत' के तत्वावधान में देशभर में 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में जामनगर के डीकेवी आर्ट्स कॉलेज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों और युवाओं के साथ वर्चुअल संवाद किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें भारत के 2030 राष्ट्रमंडल खेलों तथा 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की दूरदर्शिता से जोड़ना है। साथ ही, खेलों के माध्यम से युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से बालिकाओं और युवा खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। सरकारी विभागों और खेल संगठनों जैसे केडीएफ, केऐईओ और डीएसओ द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन एवं पुरस्कार दिए जाने से युवाओं, खासकर लड़कियों में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ रहा है।