Federer backs Djokovic to keep winning grand slam titles (Image Source: IANS)
टेनिस के दिग्गज रोजर फेडरर ने नोवाक जोकोविच को उनके ऐतिहासिक 23वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए बधाई देते हुए कहा कि सर्बियाई खिलाड़ी अभी भी कोर्ट पर युवा दिखते हैं और खिताब जीतना जारी रखेंगे।
अपने शानदार करियर के बाद पिछले साल फेडरर टेनिस से रिटायर हुए। उन्होंने 20 ग्रैंड स्लैम जीते। लेकिन अब राफेल नडाल (22) और जोकोविच (23) उनसे आगे निकल गए हैं।
जोकोविच ने पिछले साल विंबलडन में फेडरर के रिकॉर्ड को तोड़ा था। फिर उन्होंने जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर नडाल के 22 ग्रैंड स्लैम की बराबरी की। फ्रेंच ओपन में कैस्पर रूड को सीधे सेटों में हराकर वो अपना 23वां ग्रैंड स्लैम जीते।