Hockey (Image Source: IANS)
आंध्र प्रदेश, 20 फरवरी 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2023 के मैचों में हॉकी पंजाब, उत्तर प्रदेश हॉकी और तमिलनाडु की हॉकी टीम ने जीत दर्ज की।
हॉकी पंजाब ने पूल एफ के मुकाबले में हॉकी हिमाचल को 2-0 से हराया। शालू मान (17, 58 मिनट) ने अपनी टीम को दो गोल से जीत दिलाई, जबकि सरबदीप कौर ने इस कड़े मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया।
पूल ई में दूसरा मैच उतार-चढ़ाव भरा रहा, जिसमें उत्तर प्रदेश हॉकी ने हॉकी आंध्र प्रदेश को 3-2 से हराया।