Hockey World Cup: Belgium hammer Japan 7-1 to top Pool B, seal quarterfinals spot (Image Source: IANS)
Hockey World Cup: बेल्जियम ने शुक्रवार को बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 में जापान को 7-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है, बेल्जियम पूल बी में शीर्ष पर है।
खेल के दौरान, बेल्जियम के स्टार स्ट्राइकर टॉम बून ने 5 गोल के प्रदर्शन के साथ विश्व कप में अपना खाता खोला, जिससे उनकी टीम का गोल अंतर प्लस 11 हो गया।
जर्मनी के खिलाफ पिछले गेम में ड्रॉ के साथ, बेल्जियम को पूल बी के शीर्ष पर अपना स्थान पक्का करने और क्वार्टर फाइनल में सीधे क्वालीफाई करने के लिए जापान के खिलाफ बड़ी जीत की आवश्यकता थी और बून के शानदार खेल के दम पर बड़ी जीत हासिल भी की। पहले हाफ के बाद बेल्जियम की टीम 4-0 से लीड में रही।