भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम (Image Source: IANS)
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका दौरे में अपना अपराजेय क्रम बरकरार रखते हुए दक्षिण अफ्रीका ए टीम को शुक्रवार रात 4-4 के ड्रा पर रोक दिया।
इस ड्रा से पहले भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका अंडर-21 टीम को सभी तीन मैचों में हराया था।
मौजूदा दक्षिण अफ्रीका दौरा महत्वपूर्ण एशिया कप अंडर 21 की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण है जो आगामी महिला जूनियर विश्व कप के लिए क्वालीफायर का काम करता है।