पहली आईएएमई सीरीज इंडिया 2026 में सभी सेशन में टॉप पर रहे चेन्नई के कैराव रॉबर्सन (एमस्पोर्ट) सीनियर क्लास के विजेता बने, जबकि रेहान खान रशीद ने (मोमेंटम मोटरस्पोर्ट्स) जूनियर क्लास का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता का समापन रविवार को मद्रास इंटरनेशनल कार्टिंग एरिना (एमआईकेए) में हुआ।
बारिश की वजह से रेस कुछ देर के लिए रुकी, लेकिन इससे शनिवार देर रात खत्म हुए पांचवें और आखिरी राउंड के कॉम्पिटिशन पर कोई असर नहीं पड़ा।
मद्रास मोटर स्पोर्ट्स क्लब (एमएमएससी) की तरफ से आयोजित एमआईकेए में पहली बार डे-नाइट कॉम्पिटिटिव कार्टिंग हुई। ट्रैक पर पानी जमा होने और फिसलन भरी सतह के कारण यह काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन युवा ड्राइवर्स, खासकर मिनी और मिनी अंडर-10 कैटेगरी के ड्राइवर्स ने इन हालात का डटकर सामना किया। हालांकि, रेस दोबारा शुरू होने पर सभी क्लास के फाइनल में लैप्स की संख्या कम कर दी गई थी।