Advertisement Amazon
Advertisement

सैफ अंडर-17 महिला फुटबॉल प्रतियोगिता: भारत ने नेपाल को 4-1 से हराया

भारत की अंडर 17 टीम ने सैफ अंडर 17 महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में अपने अभियान की शुरूआत पहले मुकाबले में नेपाल को 4-1 से हराकर की।

Advertisement
IANS News
By IANS News March 21, 2023 • 14:18 PM
India begin SAFF U-17 Women's Championship with emphatic victory over Nepal.(photo:aiff)
India begin SAFF U-17 Women's Championship with emphatic victory over Nepal.(photo:aiff) (Image Source: IANS)

ढाका, 21 मार्च भारत की अंडर 17 टीम ने सैफ अंडर 17 महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में अपने अभियान की शुरूआत पहले मुकाबले में नेपाल को 4-1 से हराकर की।

भारत ने आक्रामक शुरूआत करते हुए पहले 20 मिनट में ही तीन बार गेंद को नेपाल के गोल में पहुंचा दिया लेकिन दो मौके ऑफ साइड होने के कारण बेकार चले गए।

मैच के 10वें मिनट में शिलजी शाजी ने गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। शाजी ने 40वें मिनट में दूसरा गोल दागा। पूजा ने एक मिनट बाद ही स्कोर 3-0 कर दिया।

बर्षा ओली ने 54वें मिनट में नेपाल के लिए गोलकर हार का अंतर घटाया। लेकिन शाजी ने अपना तीसरा गोल दागते हुए भारत को 4-1 से जीत दिला दी।

मैच के 10वें मिनट में शिलजी शाजी ने गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। शाजी ने 40वें मिनट में दूसरा गोल दागा। पूजा ने एक मिनट बाद ही स्कोर 3-0 कर दिया।

Also Read: IPL के अनसुने किस्से


Advertisement
TAGS
Advertisement
Advertisement