India to host FIDE Women's Grand Prix in Delhi next year (Image Source: IANS)
अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को कहा कि भारत अगले साल की शुरूआत में प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंट एफआईडीई महिला ग्रां प्री की मेजबानी करेगा।
एआईसीएफ के अध्यक्ष डॉ संजय कपूर ने आईएएनएस को बताया कि एशियाई स्तर का एक और शतरंज टूर्नामेंट भी अगले साल भारत में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा, हम मार्च 2023 में फिडे महिला ग्रां प्री और बाद में 2023 में एक एशियाई कैलेंडर कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं।