भारतीय महिला हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया ए से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा (Image Source: IANS, Hockey India)
भारतीय महिला हॉकी टीम को गुरुवार को यहां अपने मौजूदा दौरे के चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया ए से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा।
सलीमा टेटे (40) और संगीता कुमारी (54) ने भारत के लिए एक-एक गोल किया जबकि एलिस अर्नाॅट (18) और रूबी हैरिस (20, 35) ने दूसरे दर्जे की ऑस्ट्रेलिया की टीम को 3-0 से आगे कर दिया।
भारत ने पहले क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ए पर भारी दबाव के साथ दबदबा बनाया, 10वें मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन भुनाने में असमर्थ रहा। इसके बाद मेजबानों ने कुछ पेनल्टी कार्नर जीते, लेकिन भारत के डिफेंस ने उन्हें बढ़त लेने से रोका और पहला क्वार्टर गोलरहित समाप्त हुआ।