ISF Winter Gymnasiade in Turkiye canceled due to earthquake (Image Source: IANS)
इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएफ) और तुर्की मिनिस्ट्री ऑफ यूथ एंड स्पोर्ट्स ने हाल ही में आए भूकंप के कारण एर्जुरम में होने वाले विंटर जिम्नेसियाड 2023 को रद्द कर दिया है।
शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, आईएसएफ के बयान में कहा गया है तुर्की में सोमवार सुबह आए विनाशकारी भूकंप के बाद हम एर्जुरम में 11 से 19 फरवरी तक होने वाले आईएसएफ शीतकालीन जिम्नेसियाड 2023 को रद्द करने की घोषणा कर रहे हैं।
तुर्की के युवा और खेल उप मंत्री हमजा येरलिकाया ने आईएसएफ को लिखे एक पत्र में कहा है कि आईएसएफ शीतकालीन जिम्नेसियाडे एर्जुरम 2023 को देश में आए विनाशकारी भूकंप के कारण रद्द कर दिया गया है।